कुमार अजय

कतरास । सामाजिक संस्था समर्पण संस्थापक सह केंद्रीय अध्यक्ष दिपेश चौहान ने अपने जन्म दिवस के अवसर पर शहीद निर्मल महतो मेमोरियल मेडिकल कॉलेज ब्लड बैंक धनबाद पहुंच कर रक्तदान किया और लोगों से अपील करते हुए कहा कि केवल यही एक माध्यम हैं किसी को उसके जीवन का सबसे बड़ा तोहफ़ा देने का अगर किसी ऐसे व्यक्ति को जो अपनी अंतिम साँस ले रहा हो और केवल इस आस में हो कि किसी भी प्रकार उसे एक यूनिट रक्त प्राप्त हो जाए तो ज़रा सोंचये उसके और उसके परिवार के लिए यह कितनी बड़ी बात होगी, इसीलिए रक्तदान अवश्य कीजिए कोई भी समान्य पुरुष अपने जीवन के किसी विशेष तिथि पर अवश्य रक्तदान करें ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *