झरिया । मारवाड़ी सम्मेलन ट्रस्ट द्वारा आज अग्रेशन जंयती के उपलक्ष्य में अग्रेशन भवन झरिया मैं रंगीलो राजेस्थान कार्य्रकम का आयोजन किया गया। कार्य्रकम की शुरुवात मारवाड़ी सम्मेलन ट्रस्ट के अध्य्क्ष डॉ ओम प्रकाश अग्रवाल,सम्मेलन सचिव बिनोद अग्रवाल,संजय झुनझुनवाला,गोपी किसन मंत्री,गणेश अग्रवाल, दीपक अग्रवाल ने दीप प्रज्वलित कर वा अग्रेशन जी के चित्र पर माल्यापर्ण कर किया। समाज के महिलायों व बच्चो द्वारा राजस्थानी वेशभूषा में एक से एक राजस्थानी नृत्य व समाज को संदेश देते हुए नृत्यनाटक प्रस्तुत किये गए।
कार्यक्रम के दौरान अग्रवाल समाज के 18 गोत्रों को दिखाया गया।
कार्यक्रम को देख के ऐसा प्रतित हो रहा था कि आज झरिया अग्रसेन भवन में पूरा राजस्थान उतर आया है। चाहे सजावट हो, वेशभूषा हो या संगीत सभी मे राजस्थान की झलक दिख रही थी। श्री अग्रसेन जी की गाथा कालिया, मिश्री से मीठी, घुमर, काजलियों,डांडिया,मोरियो, रंगीलो म्हारो ढोलना, धरती धोरा री समेत कई कार्यक्रम प्रस्तुत किये गए। कार्यक्रम में उद्घोषक के रूप में अल्का मित्तल व सुप्रिया शर्मा ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिया। इस कार्यक्रम हेतु कई दिनों से समाज की महिलाओं व बच्चियों ने लगातार प्रैक्टिस की व आज उनकी मेहनत सफल हुई।
कार्यक्रम में शिव अग्रवाल, सीमा अग्रवाल, नीतू अग्रवाल, मंजू लता शर्मा, रिंकी अग्रवाल, अनिता अग्रवाल, कविता अग्रवाल, नेहा अग्रवाल, मूलचंद अग्रवाल, सरिता जालुका, सुशीला बंसल, स्वेता मोदी, निशा मोदी, स्वीटी अग्रवाल, अजय अग्रवाल, अमित अग्रवाल, अमित बाजोरिया, रमेश अग्रवाल, रामु परमाका, इन्द्र अग्रवाल, कृष्ना अग्रवाल, शशि अग्रवाल, दिनेश शर्मा, सुमन अग्रवाल, पूनम अग्रवाल, किरण खरकिया, आदि अन्य सेकड़ो समाज के लोग उपस्थित थे।
