भगतडीह । बस्ताकोला सोनार बस्ती में शनिवार की देर रात पड़ोसियों के दो गुटों में जमकर मारपीट हो गई. जिसमें 4 लोगों को गंभीर चोटे आई है. एक पक्ष कृष्णा चौहान उम्र करीब 42 एवं पप्पू कुमार 34 का सर फट गया. वही दूसरे पक्ष के सौरभ गोस्वामी एवं संजय गोस्वामी को भी चोटें आई है. इस संबंध में कृष्णा चौहान ने देर रात्रि झरिया थाना पहुंचकर अपने पड़ोस के रहने वाले सौरभ गोस्वामी, संजय गोस्वामी, रंजीत गोस्वामी, छोटू गोस्वामी, सूरज केसरी, रोहित केसरी, सहित करीब आधा दर्जन युवकों पर घर में घुसकर मारपीट करने व महिलाओं से छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है.

झरिया पुलिस ने गंभीर रूप से घायल कृष्णा चौहान एवं पप्पू कुमार को इलाज के लिए झरिया स्थित एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया. कृष्णा चौहान का कहना था कि सभी आरोपी गोलबंद होकर लाठी रड से लैस होकर मेरे घर पहुंचे. घर में घुसकर मेरे पुत्री के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दिया. विरोध करने पर उन्होंने पिटाई शुरू कर दी. घटना की जानकारी पाकर जब मोहल्ले के लोग जमा होने लगे तो सभी आरोपी फरार हो गए. वहीं दूसरे पक्ष के लोगों ने भी कृष्णा चौहान पर मारपीट करने का आरोप लगाया है. घटना के बाद से सोनार बस्ती में दोनों पक्षों के समर्थकों में तनाव है. झरिया पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ के लिए गश्ती तेज कर दी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *