कुमार अजय
कतरास । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ तेतुलमारी नगर की ओर से पुराना श्याम बाजार जोगता में शरद पूर्णिमा उत्सव मनाया गया। मौके पर संघ के धनबाद महानगर कार्यवाह पंकज सिंह,अतिथि जोगता थाना प्रभारी दीपक कुमार, बौद्धिक कर्ता सुनील कुमार, नगर कार्यवाह चंदन गुप्ता मौजूद थे । बौद्धिक करता सुनील कुमार ने कहा कि हमारे जीवन में शरद पूर्णिमा का बड़ा महत्व है। शारदीय नवरात्रि की समाप्ति के पश्चात वर्ष के 12 महीनों में आज का दिन ऐसा है जो तन मन और धन तीनों के लिए श्रेष्ठ होता है। इस दिन चंद्रमा की किरणों से अमृत की वर्षा होती है। केवल शरद पूर्णिमा में ही चंद्रमा अपनी सोलह कलाओं से संपूर्ण होती है और पृथ्वी के सबसे ज्यादा निकट भी रहती है।
आयुर्वेदाचार्य भी इस पूर्णिमा की प्रतीक्षा करते हैं। इस दिन की शीतल चांदनी में रखी खीर खाने से शरीर के सभी रोग दूर होते हैं। ऐसी मान्यता है कि जब वृंदावन में भगवान कृष्ण रास रचा रहे थे तो चंद्रमा आकाश से यह सब देख रही थी और भाव विभोर होकर अपनी शीतलता के साथ पृथ्वी पर अमृत की वर्षा आरंभ कर दी। इसके साथ ही आज के दिन विश्व के आदि कवि महर्षि बाल्मीकि की जयंती भी है। वे मात्र कवि नहीं थे अपितु दिव्य अस्त्रों के ज्ञाता भी थे। उन्होंने लव कुश को महान योद्धा बनाया। उन्होंने रामायण महाकाव्य की रचना की थी। उत्सव में दर्जनों की संख्या में स्वयंसेवक उपस्थित थे। स्वयंसेवकों के बीच कई प्रकार के खेलों की प्रतियोगिता हुई। संचालन चंदन गुप्ता ने किया ।
अंत में संघ प्रार्थना और कार्यक्रम का समापन हुआ। कार्यक्रम में सुनील कुमार, पंकज सिंह, छोटू गुप्ता, नीतीश पांडेय, चंद्रभान प्रसाद, त्रिलोकी गुप्ता, प्रभात गुप्ता, विकी कुमार, प्रणव सिंह, शुभम सिंह, पुष्कर सिंह, भोला शर्मा, मनीष कुमार, रविंद्र कुमार उत्तम कुम्हार, भारत भूषण सिन्हा उपस्थित थे।
