कुमार अजय
कतरास । कतरास दुर्गा पूजा के विभिन्न पूजा पंडालों का सोमवार को बाघमारा अंचलाधिकारी कमल किशोर ने कतरास थानेदार रणधीर सिंह व प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी डॉक्टर प्रदीप कुमार के साथ मेले का निरीक्षण किया. अंचलाधिकारी कमल किशोर ने पूजा कमेटी के लोगों से बात की एवं आवश्यक निर्देश दिया बारिश के कारण जगह-जगह कीचड़ पर स्टोन डस्ट गिराने की बात कही. ताकि आने वाले श्रद्धालुओं को कष्ट ना हो.
अंचलाधिकारी कमल किशोर ने बताया कि कल से होने वाले भीड़भाड़ के मद्देनजर ट्रैफिक व्यवस्था को और दुरुस्त किया जाएगा. शहर में चार चक्का दो चक्का वाहन पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया गया है. ताकि आम श्रद्धालुओं को किसी तरह का कोई कष्ट नहीं होगा.
