झरिया । झरिया के सत्यनारायण मंदिर में नवरात्र के महाष्टमी पूजन के शुभ अवसर पर महायज्ञ का आयोजन किया गया. शास्त्रीय सम्मत वैदिक मंत्रों के साथ देवी जगदंबिका का पूजन किया गया. मुख्य यजमान पीयूष भाई सपत्नीक यज्ञ अनुष्ठान में थे. पंडित जयदेव शुक्ला, हरीश जोशी, नरेश भट्ट, जगदीश भट्ट, होमेश जोशी आदि मंत्रोच्चार से देवी मां की आराधना में लगे थे. घृत की धारा से यज्ञ की पवित्र अग्नि कल्याणमय ऊष्मा दे रही थी. ढोल घंट शंखनाद के साथ भक्तों ने मां की आरती की.
मंत्र पुष्पांजलि में भारी संख्या में श्रद्धालु सम्मिलित हुए. महाष्टमी यज्ञ का आयोजन श्री श्री सत्यनारायण मंदिर व्यवस्था समिति की ओर से की गई थी. व्यवस्था में नानू बेन, मयूरी ओझा, विजय चौहान, प्रियंक भट्ट, नरेश भाई, ललित भाई, भावेश भाई, संजय भाई, पप्पू भाई आदि थे.
