मैथन बॉर्डर के रास्ते गौ तस्करी की सूचना पर गुरुवार की सुबह बजरंग दल के युवकों ने मैथन थाना समीप से गौवंश लदा कॉन्टेनर पकड़ कर मैथन पुलिस के हवाले कर दिया। टीम के सदस्य नितेश तिवारी ने कहा कि उन्हें लगातार सूचना मिल रही थी कि मैथन एनएच के रास्ते रोजाना सैकड़ों गाड़ी गोवंश लदा हुआ बंगाल प्रवेश कर रहा है। उसी सूचना पर हम लोग इस गाड़ी को ट्रैक कर मैथन ओपी के समक्ष कंटेनर को पकड़ा गया। वही संबंध में थाना प्रभारी बालाजी राजहंस ने बताया कि 30 – 35 की संख्या में कंटेनर में लदा हुआ गाय पकड़ा गया है।
साथ में चालक व सह चालक को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। सभी गायों का डॉक्टरी जांच करा के गौशाला भेज प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
