कुमार अजय
कतरास (धनबाद)। तेतुलमारी के नागरिकों ने पूर्व मंत्री टुंडी विधायक सह सचेतक सत्तारूढ़ दल मथुरा प्रसाद महतो को पत्र देकर कहा कि धनबाद गोमोह के बीच तेतुलमारी स्टेशन में रात्रि के समय गंगा दामोदर व गंगा सतलज एक्सप्रेस ट्रेन के ठहराव प्लेटफार्म पीछे 6 बोगी व इंजन के आगे 3 बोगी प्लेटफार्म के बाद होने से बुजुर्ग, बीमार व अन्य यात्रियों को चढ़ने उतरने में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता है , कई बार लोग गिर कर चोटिल हो जाते है व कई बार ट्रेन खुल जाती है जिससे निजात दिलाने के लिये तेतुलमारी स्टेशन की प्लेटफार्म की लंबाई बढ़ाने के लिये विधायक श्री महतो ने धनबाद रेल मंडल के ड़ी आर एम को पत्र प्रेसित कर त्वरित पहल करने की अनुशंसा की है।
टुंडी विधायक को मांग पत्र देने में आचार्य बीरेन्द्र कुमार सिंह, वरिष्ठ पत्रकार सह कतरास प्रेस क्लब के प्रवक्ता जितेन्द्र कुमार जीतु, स्थानीय युवा नेतादय अशोक निषाद , मनोज निषाद सहित अन्य लोग मौजूद थे।
