कोयलांचल में खनिज सम्पदा के अवैध कारोबारियों के विरुद्ध धनबाद पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

धनबाद । धनबाद के वरीय पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार के निर्देश पर पुलिस ने 52 स्थलों पर छापेमारी कर 76 टन कोयला जब्त किया है। अवैध कारोबारियों के द्वारा बंद खदानों में खोले गए ग्यारह मुहाने की भराई भी पुलिस ने करवाई। इसके साथ ही कोयला लोडेड एक ट्रक और एक ट्रैक्टर भी पुलिस के द्वारा पकड़ा गया है। अलग अलग थाना में अवैध कारोबारियों के विरुद्ध एक प्राथमिकी और आठ सनहा दर्ज कर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दिया है। SSP संजीव कुमार के अनुसार यह अभियान अभी जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *