कुमार अजय

कतरास । आज आदर्श युवा संगठन के दर्जनों सदस्यों ने श्रीनिवास ब्लड सेंटर धनबाद में जाकर रक्तदान किया संस्था के अध्यक्ष अमित कुमार सागर उर्फ रवि प्रजापति ने कहा कि मैं अपने टीम के सदस्यों को आभार प्रकट करता हूं कि जो युवा आज मेरे साथ दिया उनको धन्यवाद करता हूं और युवाओं को कहना चाहता हूं कि आज के इंसान को अपने जीवन में साल में करीब 2 बार जरूर से जरूर रक्त दान करें। इससे शरीर भी स्वस्थ रहता है ।

आज के जीवन में रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं।अपने संस्था के बैनर तले जगह-जगह पर रक्तदान शिविर कैंप लगाकर लोगों को रक्तदान करने का प्रेरित करूंगा। इस पुनीत कार्य में संस्था के संस्थापक व युवा पत्रकार सह सामाजिक कार्यकर्ता कुमार अजय, सचिव दुर्गेश राजभर, उपाध्यक्ष बिट्टू सिंह, उपसचिव शशि साहनी,सनी साहनी,प्रशांत गुप्ता, दीपक सिंह, राहुल रजक, रंजय कुमार, संजय कुमार रोहित चौहान सुनील रजक, राहुल चौहान, अनिल क्षत्रिय,विक्की चौहान सहित सक्रिय सदस्य लोग शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *