धनबाद । गुरुवार की शाम न्यू बैंक कॉलोनी के लोगों के बुलावे पर ख़राब सडक और नाली का निरीक्षण किया। सड़क की खराब स्थिति को देखकर त्वरित कार्रवाई करते हुए धनबाद विधायक राज सिन्हा ने नगर आयुक्त से फ़ोन पर बात की और धनबाद नगर निगम के कनीय अभियंता माहेश भगत को मौके पर बुलाकर निरीक्षण करवाते हुए लोगों की समस्या से अवगत कराया।
मौके पर विधायक राज सिन्हा ने कहा कि क्षेत्र के लोगों की समस्या का जल्द समाधान होगा।

मौके पर गोपी कृष्णा चौबे, धनंजय कुमार, सत्येंद्र पाण्डेय, संतोष वर्मा, सुरेंद्र कुमार, मिलन कुमार, अरविन्द कुमार सिंह, वासुदेव चौरसिया, दीपक कुमार, रुपेश गुप्ता, सुरेंदर प्रसाद, राज किशोर पासवान, पप्पू गुप्ता सहित दर्जनों स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *