धनबाद । शहर में सड़क किनारे अतिक्रमण कर लगातार बन रहे दुकानों को उजाड़ने का अभियान नगर निगम ने शनिवार को भी जारी रखा। जिसके तहत धनबाद-गोविंदपुर मार्ग पर सरायढेला थाना मोड़ से लेकर स्टील गेट तक सड़क किनारे दुकानों के परमानेंट स्ट्रक्चर को हटाने के लिए जेसीबी लगाई गई।

अभियान के दौरान निगम अधिकारी ने स्पष्ट बताया कि सड़क किनारे अतिक्रमण कर स्थाई दुकान लगाने वालों को चिन्हित कर नगर निगम लगातार कार्रवाई कर रही है।

इसी के तहत आज कई दुकानों को ध्वस्त किया गया है। इन्हें पूर्व में भी निगम द्वारा चेतावनी दी गई थी कि सड़क किनारे जमीन को अतिक्रमण कर स्ट्रक्चर नहीं खड़ा करें, परंतु यह लोग बाज नहीं आए। जिसके बाद नगर निगम को जेसीबी लगाकर इन्हें हटाने की कार्रवाई करनी पड़ी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *