भगतडीह । राजापुर कोलियरी से चोरी का एक टन लोहा लदे jh10t 5644 नम्बर के एक टेंपो बस्ताकोला सीआईएसएफ ने शुक्रवार को झरिया धनबाद मुख्य मार्ग भगतडीह के पास पकड़ लिया। जबकि एक अन्य लोहा लदे टेंपो को चालक लेकर फरार हो गया। सूचना पाकर झरिया पुलिस पहुंच लोहा लदे टेंपो को झरिया थाना ले गई। बताते है कि राजापुर वर्क शोप से लोहा चोरी कर बस्ताकोला सात नंबर के पास जमा किया गया।इसके बाद दिनहाड़े दो टेंपो मे लोहा लोड कर झरिया धनबाद मुख्य मार्ग मे जाने लगा।इसी बीच किसी ने राजापुर प्रबंधन को इसकी सूचना दी।
सीआईएसएफ ने टेंपो को खदेड़कर भगतडीह के पास एक टेंपो पकड़ लिया।जबकि दूसरा टेंपो फरार हो गया।बताते हैं कि राजापुर वर्क शोप से चोरी रूकने का नाम नहीं ले रहा है।यहां से चोरी का लोहा लदे बुधवार को भी भगतडीह के पास स्थानीय कुछ युवकों ने पकड़ लिया था।इसके तुरंत ही वहां बस्ताकोला के कई लोहा चोर पहुंच गए।सभी लोहा चोर युवकों से उलझने लगे।लोहा चोरों को उग्र होता देख सभी स्थानीय युवक चुप्पी साध ली।इसके बाथ डंके की चोट पर लोहा लदे टेंपो लेकर झरिया की ओर चले गए।इस लोहा को बनियाहीर के एक गोदाम मे खपा दिया जाता है।
मालूम हो कि पूर्व मे यहां लोहा चोरी को लेकर दो गुटों मे मारपीट हो चुकी है।बावजूद इसके लोहा चोरी रुकने का नाम नहीं ले रहा है।इन दिनों चहारदीवारी तोड़कर लोहा चोरी करते है।
