धनबाद । सरायढेला थाना क्षेत्र के पीपला बेड़ा कुसुम विहार में शुक्रवार की सुबह चाकूबाजी की घटना हुई । जिसमें एक व्यक्ति घायल है। जिसका नाम संतोष साव बताया जा रहा है । उसको चाकू लगी है ।

घटना के संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि जनरल स्टोर के मालिक संतोष साव की दुकान पर एक व्यक्ति सामान लेने आया। मामूली कहासुनी पर युवक ने चाकू निकाला और संतोष साव को मार दिया। जिससे संतोष साव की हालत गंभीर है । संतोष साव को पेट में तीन जगह छुरा मारा गया है। मौके पर पुलिस पहुंच गई है। आरोपी युवक मौके से फरार हो गया। घायल व्यक्ति का पीएमसीएच में इलाज चल रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *