अजय कुमार जीतू
कतरास । प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष और ज्यादा धूमधाम से दुर्गा पूजा मनाने को लेकर तेतुलमारी पाण्डेयडीह दुर्गा मंडप में श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति तेतुलमारी कोलियरी की बैठक रामेश्वर सिंह व नागेन्द्र वर्मा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। जिसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि पुरानी कमिटी के साथ युवा टीम ने भी बढ़ चढ़कर सहयोग करने की बात कही।साथ हीं पिछले वर्ष की आय -व्यय (लेखा – जोखा ) प्रस्तुत किया गया। सर्वसम्मति से निर्णय लिया की इस बार हर क्षेत्र में सहयोग राशि के लिये युवाओं की नई टीम का गठन किया जाय। ताकि पिछले वर्ष से ज्यादा सहयोग राशि पूजा कमिटी को प्राप्त हो सके।
बैठक में रामेश्वर सिंह,सचिव मंटू महतो, उपेन्द्र प्रजापति, चुनमुन सिंह,नागेन्द्र वर्मा,कोषाध्यक्ष महिराम माझी, नरेन्द्र कुमार सिंह,श्रवण वर्मा, सत्येन्द्र सिंह,अश्वनी वर्मा, रविकांत मिश्रा, प्रदीप वर्मा, राजू मल्लाह, सरोज वर्मा,,संजय वर्मा, भरत रावणी, बद्री सोनार, शत्रुधन चौहान, अनिल वर्मा, उमेश निषाद, प्रकाश वर्मा,हरिद्वार चौहान, राजेश वर्मा, संती सिंह,मनोज वर्मा,पंकज ठाकुर,बसंत सोनार , महेंद्र भारती,राजू भुइँया,बिजय चौहान,शिवम पासवान, अमित वर्मा सहित अन्य लोग मौजूद थे। धन्यबाद ज्ञापन उपेन्द्र प्रजापति ने किया ।
