झरिया । देश की आजादी के 75 वें वर्ष के अवसर पर अमृत महोत्सव के तहत “हर घर तिरंगा” अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत हजारों की संख्या लोग दो पहिया व चार पहिया वाहनों में तिरंगा लगाकर यात्रा में दिखे। भाजपा नेत्री रागिनी सिंह के नेतृत्व में रविवार को झरिया बस्ताकोला से लेकर चासनाला तक तिरंगा यात्रा निकाली गई। सुबह से ही लोग यात्रा को ऐतिहासिक यात्रा बनाने में लगे रहे। भव्य सजाट के साथ झांकी भी निकाली गई।
यात्रा में मुख्य रुप से सांसद पीएन सिंह, पूर्व मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल भी शामिल हुए। भारत माता की जय के साथ यात्रा बस्ताकोला से शुरू की गई। कतरास मोड़, लक्ष्मनिया मोड़, सब्जी पट्टी, मेन रोड़ बस स्टेंड इंदिरा चौक, भागा, फूसबंगला, जोरापोखर डिगवाडीह होते हुए चासनाला यात्रा पहुंची। लोगों ने जगह जगह फूलों से स्वागत किया।
यात्रा को लेकर पीएन सिंह ने कहा कि ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा आज निकाली गई है। प्रधानमंत्री जी के आह्वान किया था हर घर तिरंगा को लेकर तिरंगा यात्रा निकाली गई है। ताकि हर घर तिरंगा लोग लगाए। भाजपा नेत्री रागिनी सिंह ने कहां कि 75 वां अमृत महोत्सव को लेकर तिरंगा यात्रा निकाली गई है।
आजादी के 75वें स्वतंत्रा दिवस पर सभी लोग अपने घर में तिरंगा लगाए। हजारों की संख्या लोग तिरंगा लिए यात्रा में शामिल हुए है। गर्व है कि हमलोग भारत देश के नागरिक है। आन मान शान है हमलोगों का तिरंगा सभी लोग अपने घर में तिरंगा जरूर लगाएं।
