धनबाद । देश की आन-बान और शान के लिए “हर घर तिरंगा” अभियान के लिए विधायक राज सिन्हा जी-जान से जुड़े हुए हैं। इसी अभियान के तहत रविवार की सुबह विधायक राज सिन्हा अपने सहयोगियों के साथ रणधीर वर्मा स्टेडियम पहुंचे। जहां उन्होंने बच्चे-बूढ़े, खिलाड़ी, पुरुष-महिला को राष्ट्रीय ध्वज प्रदान कर “हर घर तिरंगा” अभियान को सार्थक बनाने का आग्रह किये। विधायक राज सिन्हा ने बताया कि देश के मान-सम्मान का प्रतीक है हमारा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा। इसके लिए वह सभी नागरिकों से आग्रह कर रहे हैं कि “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत 13 अगस्त से 15 अगस्त तक अपने घरों के ऊपर शान से तिरंगा को अवश्य लहराए।

आजादी के इस अमृत महोत्सव काल के 75 वें वर्ष को ऐतिहासिक बनाने के लिए देश के हर नागरिक का सहयोग और समर्थन आवश्यक है। यह राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा पूरे देश को एक सूत्र में पिरोने का काम करता है। जिसके लिए आजादी की लड़ाई में हजारों स्वतंत्रता सेनानियों ने अपना बलिदान भारत माता की चरणों में न्योछावर किया था। आज तिरंगे को अपने घरों पर लहरा कर उन बहादुर जवानों, सेनानियों को सम्मान देने का वक्त है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *