झरिया । गोस्वामी तुलसीदास की जयंती के शुभ अवसर पर शुक्रवार को मारवाड़ी विद्यालय झरिया परिसर में 24 घंटे का श्री रामचरितमानस का अखंड पाठ का आयोजन किया गया ।
दो दिवसीय कार्यक्रम दिनांक 5/8/2022 दिन शुक्रवार एवं दिनांक 06/08/2022 दिन शनिवार को किया गया है। स्कूल प्रबंधन कमेटी ने कमिटी के सभी सदस्यों, मीडिया कर्मियों, समाज के लोगों व कई अन्य गणमान्य लोगों से कार्यक्रम में शामिल होने का आवाहन किया है ।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से स्कूल कमेटी के अध्यक्ष श्यामसुंदर बंका, सचिव गणेश अग्रवाल सदस्य दिनेश शर्मा, सौरव शर्मा, अमित अग्रवाल, आशीष अग्रवाल, संतोष बंसल, आदि लोग मौजूद थे ।
कार्यक्रम
05/08/2022 शुक्रवार 11:00 बजे से पाठ शुरू
06/08/2022 शनिवार 12:15 बजे पूर्णाहुति ओर 12:30 से प्रसाद ग्रहण कार्यक्रम मै आप सादर आमन्त्रित है।
