धनबाद। धनबाद जिला के टुंडी मनियाडीह में मंगलवार की देर रात पुलिस और कुख्यात अपराधी के बीच मुठभेड़ हो गया । पुलिस अपराधी को लेकर हथियार बरामद कराने मनियाडीह गई थी । इस दौरान अपराधी ने फायरिंग कर भागने की कोशिश की तो पुलिस टीम ने उसे घायल करने के बाद गिरफ्तार कर लिया । यह घटना टुंडी प्रखंड के मनियाडीह में रात लगभग ग्यारह बजे हुई । सूत्रों के अनुसार एक एएसआई की पिस्टल छीनकर भागने की कोशिश कर रहे शंकर डे पर पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की । जिसमें उसके पैर में गोली लगी । उसे धनबाद के SNMMCH में भर्ती कराया गया है । जहां उसका इलाज चल रहा है । जानकारी के अनुसार पुलिस ने उसे मैथन क्षेत्र से पकड़ा था । उसने बताया था कि हथियार मनियाडीह में छुपा कर रखा गया है । हथियार बरामदगी के लिए पुलिस उसे मनियाडीह लेकर गई थी ।बताया जाता है कि वहां पुलिस अधिकारी का हथियार छीनकर वह फायरिंग कर भागने की कोशिश करने लगा । जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली उसके पैर में लगी । वह मूल से वह पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर का रहने वाला है । धनबाद में हाल के दिनों में हुई हत्या और लूट की कई घटनाओं में वह शामिल रहा है । प्रारंभिक पूछताछ में उसने पुलिस के सामने कई खुलासे किए हैं । शंकर डे गोंदूडीह और बरवाअड्डा क्षेत्र में हुई घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है । सूत्रों के अनुसार खरिकाबाद के जिस राम प्रताप प्रसाद की हत्या में वह पकड़ा गया है, उसके साथ उसने मिलकर झरिया के बस्ताकोला निवासी उमेश यादव की गोली मारकर हत्या कर दी थी । उमेश यादव कलेक्शन के बाद लौट रहे थे । दोनों ने उनसे कलेक्शन के रुपए भी छीन लिए थे । शंकर डे ने 9 नवंबर 25 को बरवाअड्डा स्थित बाजार समिति परिसर में थोक कारोबारी श्याम भीमसरिया पर जानलेवा हमले और लूट की बात भी कबूली है । उसने बताया है कि बाइक सवार तीन अपराधियों ने कारोबारी को घेर कर तीन राउंड फायरिंग की थी । जब उन्होंने रुपए से भरा बैग देने का विरोध किया तो उन्हें लहूलुहान कर दिया गया था । घटना के विरोध में स्थानीय कारोबारियों ने अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग कर लेकर बाजार समिति को बंद रखा था । पुलिस सूत्रों के अनुसार शंकर डे ने अन्य कई मामलों में अपनी संलिप्तता स्वीकार किया है । वह खूंखार अपराधी है । धनबाद के कई हत्या और लूट के मामलों में शामिल रहने की बात सामने आई है अब पुलिस उसके साथियों और सहयोगियों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है ।
