जोरापोखर। दुर्गा पूजा के मद्देनजर भीड़ और श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए टाटा स्टील ने जामाडोबा बाजार क्षेत्र में भारी वाहनों की आवाजाही पर अस्थायी रोक लगाने का निर्णय लिया है।

कंपनी के अनुसार 16 अक्टूबर से 21 अक्टूबर 2026 तक प्रतिदिन बी-शिफ्ट के दौरान शाम 5:00 बजे से रात 10:00 बजे तक यह पाबंदी लागू रहेगी। इस दौरान जूता गेट से 6 एवं 7 पिट्स ट्रांसपोर्ट पार्क तक के मार्ग पर भारी वाहनों का परिचालन बंद रहेगा।

टाटा स्टील प्रबंधन ने कहा है कि त्योहार के दौरान बाजार क्षेत्र में लोगों और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रहती है, इसलिए उनकी सुरक्षित और सुगम आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए यह कदम उठाया गया है।

कंपनी ने कहा कि स्थानीय समुदाय उसके सबसे महत्वपूर्ण हितधारकों में से एक है और दुर्गा पूजा का त्योहार शांतिपूर्वक और सुरक्षित ढंग से मनाया जा सके, इसके लिए कंपनी प्रतिबद्ध है। यह अस्थायी व्यवस्था लोगों की सुविधा और सुरक्षा के प्रति कंपनी की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

टाटा स्टील ने सभी नागरिकों को दुर्गा पूजा 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए खुशहाली, समृद्धि और सुरक्षित त्योहार की कामना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *