झरिया । झरिया बिहार बिल्डिंग से लेकर चार नंबर तक नगर निगम का बुलडोजर चलते ही लोगों में हड़कंप मच गया। अतिक्रमण को लेकर नगर निगम के द्वारा या पहल की गई है। नगर निगम के जेसीबी चलते ही लोगों में अफरा- तफरी मच गई और सैकडाे की संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। वही नगर निगम के द्वारा अतिक्रमण किए हुए दुकानदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए दुकानदार अतिक्रमण कर रखा था उसे जेसीबी के द्वारा हटाया गया और जुर्माना भी लगाई गई। स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि नगर निगम के द्वारा किसी भी प्रकार की सूचना या नोटिस नही दी गई । अचानक आकर जुर्माना लगाना यह नगर निगम की मनमानी है। इस मामले में नगर निगम के सिटी मैनेजर विश्वनाथ भगत और फूड इंस्पेक्टर अनिल कुमार ने कहा कि दुर्गा पूजा को लेकर ये अभियान चलाई जा रही है। 3 दिन पूर्व बिहार बिल्डिंग से लेकर चार नंबर तक अतिक्रमण हटाओ को लेकर लाउडस्पीकर से अनाउंसमेंट भी किया गया। इसके बावजूद भी लोग अतिक्रमण लगाए हुए थे। वैसे दुकानदार को दुकान भी हटाया गया और जुर्माना भी लगाया गया । इस अभियान में लगभग 100 से अधिक दुकानदारों पर कार्रवाई की गई। झरिया थाना प्रभारी, प्रमोद पांडे ने कहा की कई दिनों से आम पब्लिक के द्वारा शिकायतें आ रही थी की चार नंबर से लेकर बिहार बिल्डिंग तक, जाम की समस्या से जनता को पैदल चलना काफी मुश्किल हो रही थी। दुर्गा पूजा को लेकर 10 से 15 की संख्या में मूर्ति की विसर्जन राजा तलाब में होती है । इसको ध्यान में रखते हुए इस ये अभियान चलाई गई है। जाम और अतिक्रमण को लेकर उन्होंने आम जनता पुलिस प्रशासनिक एक गणमान्य लोगों के साथ एक कमेटी बनाई जाएगी और इस पर आगे का निर्णय लिया जाएगा।इस अतिक्रमण हटाओ अभियान में झरिया अंचल अधिकारी मनोज कुमार, झरिया थाना प्रभारी प्रमोद पांडे, नगर निगम के सिटी मैनेजर विश्वनाथ भगत, फूड इंस्पेक्टर अनिल कुमार, करण कुमार, पूनम ज्योति, स्वच्छता पर्यवेक्षक संजर आलम, अमित पांडेय, सागर गुप्ता, सुनील कुमार, पुनपुन कुमार, रंजीत कुमार समेत नगर निगम की पूरी टीम, पुलिस बल और सफाईकर्मी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *