अभिषेक मिश्रा
चासनाला । पाथरडीह थाना क्षेत्र के चासनाला साउथ कॉलोनी में मंगलवार की शाम प्रमोद राय के घर के पास पुरानी रंजिश को लेकर हुई खूनी संघर्ष में पाथरडीह पुलिस ने दो आरोपियों विशाल कुमार साव व राजन कुमार को गिरफ्तार कर बुधवार को धनबाद जेल भेज दिया। पुलिस ने इस मारपीट की घटना में पाथरडीह थाना 21/26 धारा 109 बीएनएस में जाने से मारने के नियत का मामला दर्ज किया है। घटना के सम्बंध में बताया जाता है कि साउथ कॉलोनी निवासी विशाल कुमार साव, राजन कुमार ने अपने सहयोगियों के साथ धावा बोल कर साउथ कॉलोनी निवासी प्रमोद राय के घर समीप प्रमोद के पुत्र शुभम राय, लालू यादव एवं महेंद्र यादव को रॉड व गड़ासा से वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था।
