अभिषेक मिश्रा

चासनाला । झरिया नगर निगम सिंदरी अंचल के कांडरा स्थित फिल्टर प्लांट के अनुबंध इंचार्ज निवासी संजय महतो पर शनिवार की देर रात लगभग 12 बजे पूर्व रंजिश को लेकर जान लेवा हमला की गई । पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया कि पहले से घात लगाए बैठे हलवारो में अपर कांडरा मंडल बस्ती निवासी अभिषेक मंडल, रामु मंडल,रोहित मंडल एवं अज्ञात लोगों ने धावा बोल कर लोहे के रॉड,लोहे की पाइप आदि से जम कर पिटाई कर दी।जिससे संजय महतो वहीं पर गिर कर बेहोश हो गया।सूचना मिलने पर कुछ स्थानीय लोगों ने 100 नम्बर पर डायल कर पुलिस को सूचना दी।जिसके बाद घटना स्थल पर पुलिस पहुंची और गंभीर रूप से घायल संजय महतो के मोबाइल से उसके भाई नारायण महतो को घटना की जानकारी दी।
जिसके बाद परिजनों ने घायल संजय को चासनाला सी एच सी में भर्ती कराया जहां प्रथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए चिकित्साओं एस एम एम सी एच धनबाद रैफर कर दिया।जहां गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्साओं ने बेहतर इलाज के लिए पाटली पुत्र नर्सिंग होम रैफर कर दिया है।जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। चिकित्साओं के अनुसार संजय का एक दाया पैर तथा बाया हाथ फैक्चर है तथा सर पर 9टाके लगे है।
इधर इस घटना को लेकर क्षेत्र में तनाव की स्थिति बनी हुई है।संजय के भाई दिलीप महतो ने पूर्व रंजिश को लेकर कांडरा मंडल बस्ती निवासी अभिषेक मंडल,रामु मंडल,रोहित मंडल व अज्ञात के विरुद्ध संजय के मारपीट जानलेवा हमला करने पॉकेट से दुर्गा पूजा के चंदा 23हजार 2सौ रुपया एवं गले से 68हजार रुपए के सोने के चैन
छीनने का पाथरडीह थाना में लिखित आवेदन देकर आरोप लगाया है।

बताया जाता है कि 2025में मारपीट का मामला हुआ था।जिसमे समझौता भी किया गया था।उसके बाद ये तीसरी घटना को अंजाम दिया गया है।

इधर लिखित आवेदन मिलने के बाद पाथेर डीह पुलिस छापेमारी में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *