अभिषेक मिश्रा
चासनाला । पाथरडीह सुदामडीह थाना और पाथरडीह थाना क्षेत्र मे दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए दिन रविवार को शांति समिति की बैठक का आयोजन की गई . सुदामडीह थाना परिसर इस बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी आकृष्ट अमन संचालक मौसम महंथी मुख्य अतिथि सिंदरी एस डी पीओ प्रकाश चंद्र महतो सर्किल इंस्पेक्टर जोरापोखर बबलू कुमार थे l
वही पाथरडीह थाना परिसर मे बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी बिट्टू कुमार संचालन दिलीप तिवारी ने की बैठक में थाना क्षेत्र की अलग-अलग दुर्गा पूजा समितियों के आयोजक, स्थानीय जनप्रतिनिधि और समाज के कई गणमान्य लोग एक मेज पर इकट्ठा हुए. अधिकारियों ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि पूजा उत्सव का समय होता है, आपसी भाईचारे का प्रतीक होता है, इसलिए किसी भी हाल में शांति व्यवस्था से समझौता नहीं किया जाएगा.
बैठक के दौरान विभिन्न पूजा समितियों के प्रतिनिधियों ने भी अपनी-अपनी व्यावहारिक समस्याएं और मांगें पुलिस के सामने रखीं
सर्किल इंस्पेक्टर बबलू कुमार ने कहा की किसी भी पूजा समिति या जुलूस में डीजे बजाने की अनुमति नहीं दी जाएगी.सभी पूजा पंडालो मे सी सी टीवी लगाना अनिवार्य है मंचलो पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी अगर किसी ने इस आदेश की अनदेखी की या जबरन डीजे बजाने की कोशिश की, तो उस पर न सिर्फ भारी जुर्माना लगाया जाएगा बल्कि कानून के तहत कड़ी कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी. हर पंडाल मे तीन बैनर लगेगा जिसमे जिला के सभी प्रशासन के अधिकारिओ के नम्बर रहेगा दूसरा साइबर सतर्कता से सम्बंधित बैनर तीसरा नशा मुक्ति के साथ ही सोशल मिडिया पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचने वाले को भी नहीं वक्सा जायेगा सभी पूजा समिति मूर्ति विसर्जन के समय तय रूट से ही मूर्ति विसर्जन करंगे गहरे पानी मे नहीं जाए सड़क और विजली समस्याओ को जल्द निपटारा की जाएगी
सिंदरी डी एस पी प्रकाश चंद्र महतो ने आयोजकों को भरोसा दिलाया कि उनकी जायज मांगों पर गंभीरता से विचार किया जाएगा. उन्होंने कहा कि क्षेत्र के हिसाब से जहां भी जरूरत होगी, वहां पर्याप्त संख्या में पुलिस बल को तैनात किया जाएगा. जो भी समस्या है उसे जल्द निपटारा की जाएगी पुलिस प्रशासन का लक्ष्य केवल पाबंदियां लगाना नहीं, बल्कि आयोजकों और आम जनता के साथ तालमेल बिठाकर त्योहार को यादगार और भयमुक्त बनाना है. किसी भी तरह की आपात स्थिति से निपटने के लिए थाने का त्वरित प्रतिक्रिया दल भी तैयार रहेगा.
मौक़े पर पर अभिषेक पाण्डेय, पूनम देवी, चन्दन महतो, डॉ बीरेंद्र कुमार, सोनू गोराई, सोबीत सुपकार, प्रभास अग्रवाल, कैलाश विश्वकर्मा, शिवांश श्रीवास्तव, अजित महतो, रामनाथ सिंह,मुन्ना सिंह, सुधीर सिंह, आदि
