झरिया । झरिया थाना परिसर में शांति समिति का बैठक किया गया। जिसमे दुर्गा पूजा का त्योहार प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी शांति एवं शौहार्दपूर्ण मनाने को लेकर शुक्रवार को झरिया थाना प्रांगण में शांति समिति की एक आवश्यक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमे अंचलाधिकारी मनोज कुमार, माडा जे ई अनमोल कुमार बिजली विभाग के जे ई सतीश कुमार, के साथ शांति समिति एवम पुलिस जन सहयोग समिति के सदस्य एवं गणमान्य व्यक्तिगण उपस्थित हुए। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी प्रमोद पांडेय ने किया। जबकि संचालन भगत सिंह ने किया। बैठक में दुर्गा पूजा से सबंधित सभी ने बारीकी से अपने अपने क्षेत्र का सुझाव को थाना प्रभारी के समक्ष रखा वहीं बैठक मे आए अतिथियों का स्वागत करते हुए थाना प्रभारी ने सभी को अस्वस्थ किये। और सभी की बातो को ध्यान मे रखते हुए बताया की दुर्गा पूजा का त्योहार शांतिपूर्ण तरीके से मनाएं इस दौरान थाना क्षेत्र में शराबियों एवं मनचलों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी। सभी पूजा पंडालों में सुरक्षा के दृश्टिकोण से विसर्जन जुलूस तक पुलिस बल तैनात रहेगी। और हुड़दगिओं पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। साथ ही माननीय उच्च न्यायालय का निर्देश का पालन करते हुए डीजे पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगी। डीजे बजाते पकड़े जाने पर उनके विरुद्ध कड़ी से कड़ी कारवाई होगी। जिसमें किसी की कोई पहल पैरवी नही सुनी जाएगी। उन्होंने कहा कि भीड़ भाड़ वाले पूजा स्थलों में लोग बाइक लेकर प्रवेश नही करेंगे। दशहरा का पर्व को धूमधाम और शांति पूर्वक मनाएं। पूजा में मिठाई खिलौने वगैरह की दुकान पंडालो से दूर रहेंगे। तथा पूजा समिति के लोग अपने अपने पूजा पंडाल मे सीसीटीवी कैमरा लगाए और अफवाह पर ध्यान न दें। यदि कोई ऐसा करता है तों इसकी तत्काल सूचना पुलिस को दें पुलिस आपकी सेवा में 24 घण्टे तत्यपर रहेगी । मौके पर मुख्य रूप से विधायक प्रतिनिधि के डी पांडे, राजकुमार अग्रवाल, वार्ड 42 के पार्षद मुनिलाल राम,अजय शास्री, विजय बरनवाल, मनोज बर्मन, अनिता सिंह,लक्ष्मी गुप्ता,अजय यादव,सतीश गुप्ता,नवीन बरनवाल,मुख्तार खान,अरिंदम बनर्जी समेत अन्य लोग मौजूद थे।
