निशिकांत मिस्त्री

जामताड़ा । साइबर अपराध थाना पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए नारायणपुर थाना क्षेत्र के मुरली पहाड़ी से ईदगाह मोड़ जाने वाली सड़क के पास से 3 शातिर साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से ठगी में इस्तेमाल होने वाले 4 मोबाइल और 6 सिम कार्ड भी बरामद किए हैं। आज साइबर अपराध थाना में डी एस पी अमित रविदास ने प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि पुलिस अधीक्षक शंभू कुमार सिंह को मिली गुप्त सूचना के आधार पर नारायणपुर के मुरलो पहाडी में कारवाई की गई। जिसमें तीन साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया, क्रमशः आरिफ अंसारी (उम्र 28 वर्ष), पिता- जमशेद अंसारी, शाहजहाँ अंसारी (उम्र 40 वर्ष), पिता- इस्लाम अंसारी, जिसान अंसारी (उम्र 24 वर्ष), पिता- यूसुफ अंसारी सभी नारायणपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बन्दरचुआ के रहने वाले हैं। गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से 4 मोबाइल और 6 सिम कार्ड भी बरामद किए हैं। पुलिस पूछताछ में इन अपराधियों के काम करने के अनोखे और शातिर तरीके का खुलासा हुआ है ये अपराधी गूगल पर विभिन्न ई-कॉमर्स कंपनियों, ई-पेमेंट वॉलेट और उपभोक्ता सामग्री (कंज्यूमर गुड्स) कंपनियों के कस्टमर केयर नंबर की जगह अपना फर्जी मोबाइल नंबर डाल देते थे, जब कोई आम उपभोक्ता अपनी समस्याओं के समाधान के लिए गूगल से नंबर निकालकर इन्हें कॉल करता, तो ये उन्हें झांसे में ले लेते थे,स्क्रीन शेयरिंग ऐप: मदद करने के नाम पर ये उपभोक्ताओं के मोबाइल में ‘स्क्रीन शेयरिंग ऐप’ डाउनलोड करवा देते थे, खाता साफ करना: ऐप डाउनलोड होते ही ये उपभोक्ताओं के बैंक खातों की गोपनीय जानकारी (जैसे ओटीपी, पिन) हासिल कर लेते थे और पलक झपकते ही उनके बैंक खाते से पैसे उड़ा लेते थे। इनका कार्यक्षेत्र मुख्य रूप से देश के विभिन्न राज्यों में फैला हुआ था। छापेमारी दल में राजेश मंडल (पु०नि०-सह-थाना प्रभारी, साइबर अपराध थाना, जामताड़ा), गुलशन कुमार सिंह (पु०नि०, साइबर अपराध थाना, जामताड़ा),।हीरालाल महतो (पु०अ०नि०, साइबर अपराध थाना जामताड़ा एवं रिजर्व गार्ड के आरक्षी/हवलदार) शामिल थे।
इस मामले को लेकर जामताड़ा साइबर अपराध थाना में कांड संख्या 65/26 दर्ज किया गया है। इन अपराधियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (B.N.S) 2023, आई.टी. एक्ट (I.T. ACT) और टेलीकम्युनिकेशन एक्ट 2023 की विभिन्न गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *