अभिषेक मिश्रा
झरिया । पवित्र श्रावण मास की अंतिम चौथी सोमवारी के अवसर पर सुदामडीह पाथरडीह क्षेत्र के शिवालयों में सुबह से भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी रही। सुबह से ही पूजा अर्चना और जलाभिषेक के लिए भक्तों का ताता लगा रहा।हर हर महादेव और बोलबम के जयघोष से पूरा क्षेत्र में भक्तिमय माहौल रहा। चासनाला स्थित बाबा प्रेमनाथ शिव मंदिर,पाथरडीह ऑटो स्टेंड स्थित शिव मंदिर,अजमेरा स्थित शिव मंदिर, साउथ कालोनी स्थित शिव मंदिर,लोकोबाजार स्थित बोलबम शिव मंदिर, मोहनबाजार स्थित शिव मंदिर, एन बी सी सी कालोनी स्थित पंचदेव शिव मंदिर, डांगालधोड़ा स्थित आदि शिव मंदिरो में सुबह से ही भक्त पूजा अर्चना करने में लगे रहे। भक्तों ने बाबा भोले नाथ का विधि विधान से पूजा अर्चना कर सुख समृद्धि की कामना की मन्नत मांगी। कई श्रद्धालुओं ने उपवास रख परिवार व समाज कल्याण के कामना की।चौथी सोमवारी को लेकर महिलाओं, बच्चे ,बड़े,बुद्धों में काफी उत्साह देखने को मिला। वहीं संध्या सोमवारी को लेकर मंदिरों को सजाया गया था।तथा संध्या भजन व आरती के समापन पर भक्तों के प्रसाद वितरण किया गया। चारों ओर क्षेत्र में भक्तिमय माहौल अद्भुत नजारा भक्तों में देखने को मिला।
