अभिषेक मिश्रा
चासनाला । पाथरडीह मोहनबाजार स्थित मां दुर्गा मंदिर प्रांगण में रविवार की शाम यंग एसोसिएशन दुर्गा पूजा समिति की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष प्रभाष अग्रवाल व संचालन विश्वनाथ सिंह ने किया। बैठक के दौरान सदस्यों द्वारा विचार विमर्श कर दुर्गा पूजा महोत्सव भव्य तरीके से मनाने पर चर्चा की गई ।रावण दहन,पंडाल निर्माण, आतिश बाजी प्रतिमा,मेला के बारे में विशेष चर्चा की गई।तथा समिति और कैसे मजबूत दिशा में कार्य करे इस पर जोर दिया गया। मौके पर राजेश साव, राम नाथ सिंह, सी डी मिश्रा,तारिक हुसैन, सौरभ मिश्रा, मिथिलेश चक्रवर्ती, शिव कुमार प्रसाद,संजय कुमार,रमेश अग्रवाल, राजेश अग्रवाल,सोनू प्रसाद के अलावे दर्जनों कि संख्या में सदस्य गण उपस्थित थे।
