झरिया । झरिया थाना क्षेत्र के लोदना मोड़ में जमीन विवाद को लेकर दो पड़ोसियों के बीच जमकर मारपीट हुई। मारपीट में दोनों ओर से ईंट, पत्थर और लाठी डंडा का जमकर प्रयोग हुआ। इस दौरान दोनों ओर से आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल हुए है । एक पक्ष के मिथिलेश यादव और उनके पुत्र घायल हुए हैं। वहीं दूसरी पक्ष के मो नसीम घायल है। तीनों को झरिया की एक निजी नर्सिंग होम में इलाज कराया। जहां चिकित्सक ने तीनों को धनबाद रेफर कर दिया है। अभी भी दोनों पक्ष के तनाव की स्थिति बनी हुई है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही झरिया घटनास्थल पर पहुंचे किसी तरह दोनों पक्षों को हटाया। घटना के बाद दोनों ही पक्ष ने झरिया थाना में एक दूसरे के खिलाफ मारपीट छिनतई और छेड़खानी की शिकायत किया है। एक पक्ष के मिथिलेश यादव ने महरबन निशा, मो. शाहिद, अल्फा, चांदनी मो.आसिफ, नदीम, शमीम अंसारी, जाकिर अंसारी सहित अन्य के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट एवं 50 हजार छिनतई का लिखित शिकायत दिया है। वही दूसरे पक्ष के महरबन निशा ने मिथिलेश यादव, राहुल यादव, आशीष यादव, नितेश यादव, सुशील यादव, निखिल यादव, राहुल यादव, पप्पू यादव, वीर यादव, कुमकुम, सुशीला देवी, धीरज यादव के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट छेड़खानी सहित कई आरोप लगाया है। घटना के संबंध में बताया जाता है की लोदना मोड़ के समीप सरकारी जमीन पर दोनों ही पक्ष अपने-अपने दवा कर रहे हैं। एक पक्ष घर बना रहे थे। तभी दूसरे पक्ष विरोध किया तो मामला भड़क गया। और दोनों ही पक्ष मारपीट करने लगे। झरिया पुलिस दोनों की शिकायत पर मामला दर्ज करने की तैयारी में जुट गए है। एक सप्ताह पूर्व में भी दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *