धनबाद । मंगलवार को भटिंडा फॉल में जन्मदिन मनाने पहुंचे चाचा-भतीजे की फॉल में डूबने से मौत हो गई। मृतकों की पहचान जोगता श्याम बाजार निवासी आयुष कुमार पांडेय (19) और उसाके चाचा प्रजीत कुमार पांडेय (35) के रूप में हुई है। आयुष शहीद शक्तिनाथ महतो स्मारक इंटर कॉलेज में आईएससी प्रथम वर्ष का छात्र था। उसके पिता अजीत पांडेय जोगता थाना के समीप स्थित मंदिर के पुजारी हैं। बताया जाता है कि आयुष का मंगलवार को जन्मदिन था। वह अपाने चाचा प्रजीत कुमार पांडेय और तीन दोस्तों के साथ दो मोटरसाइकिल से जन्मदिन मनाने भटिंडा फॉल पहुंचा था। उसके साथ लोयाबाद पाबर हाउस निवासी सहपाठी धीरज कुमार दास, ब्राह्मणडीह, तोपचांची निवासी अभिराज दास और श्रीनगर, पुटकी निवासी अंशु कुमार भी थे। सभी लोग फॉल के निचले हिस्से में बैठकर खाने-पीने के बाद समय बिता रहे थे। इसी दौरान आयुष झरने के तेज बहाव वाले हिस्से के समीप चला गया। साथियों के मना करने के बावजूद वह वहां तस्वीर लेने लगा। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह पानी के तेज बहाव में बहने लगा। भतीजे को बचाने के प्रयास में प्रजीत भी पानी में उतर गया और दोनों बहाव की चपेट में आ गए। घटना के बाद साथ मौजूद दोस्तों ने स्थानीय गोताखोरों को सूचना दी। दोनों की तलाश शुरू की गई। बताया गया कि दोनों पानी में कुछ दूरी तक बह गए थे। स्थानीय गोताखोर विष्णु महतो, विश्वनाथ महतो, लख्खी राम महतो, जगन्नाथ महतो, बबलू बाउरी, सुरेश महतो और लालू महतो ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद दोनों को बाहर निकाला। पहले प्रजीत को बाहर निकाला गया, जबकि करीब आधे घंटे बाद आयुष को भी बाहर निकाल लिया गया। बताया जाता है कि आयुष को उसके पिता ने पिछले बुधवार को ही नई मोटरसाइकिल खरीदकर दी थी, जिस पर अभी नंबर प्लेट भी नहीं लगी थी। परिजनों के अनुसार आयुष की मां उसे भटिंडा फॉल जाने से मना कर रही थी फिर भी आयुष वहां चला गया और यह हृदय विदारक घटना घटित हो गई । घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मच गया और उनका रो-रोकर बुरा हाल है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *