15 किलो स्क्रैप के साथ एक संदिग्ध गिरफ्तार, दूसरा फरार

जोरापोखर। जामाडोबा कोल प्रिपरेशन प्लांट (जेसीपीपी) के 10 मेगावाट डिमोलिशन साइट पर सोमवार सुबह चोरी की कोशिश को सुरक्षा कर्मियों ने नाकाम कर दिया। मौके से 15 किलो मिक्स्ड स्क्रैप के साथ एक संदिग्ध को पकड़ा गया, जबकि उसका साथी फरार हो गया। घटना सुबह लगभग 10 बजे की है। डिमोलिशन साइट के पास दो संदिग्ध व्यक्तियों की गतिविधि की सूचना मिलने पर शिफ्ट इंचार्ज तुरंत क्विक रिस्पॉन्स टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।टीम ने पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया।

अभियान के दौरान सुरक्षा कर्मियों ने कंपनी की सामग्री ले जाने का प्रयास कर रहे जामाडोबा अपर कुली निवासी सप्तार अंसारी के बेटे तौकीर अंसारी को पकड़ लिया। उसके पास से लगभग 15 किलोग्राम मिक्स्ड स्क्रैप बरामद किया गया। वहीं दूसरा संदिग्ध, अपर कुली निवासी सोनू कुमार, मौके से फरार होने में सफल रहा।इस संबंध में जोरापोखर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और फरार आरोपी की तलाश में छापेमारी की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *