अभिषेक मिश्रा
चासनाला । जे एस एस सी परीक्षाओं में कथित अनियमता बरतने और पेपर लीक के विरोध में चल रहे छात्र आंदोलन के समर्थन में तथा रांची में छात्रों पर हुए लाठी चार्ज के खिलाफ में भाजपा द्वारा झारखंड बंद का असर मंगलवार को कोयलांचल में देखने को मिला।
सुबह से ही भाजपाई नेता और कार्यकर्ताओं ने पाथरडीह स्थित ऑटो स्टेंड मे झरिया सिंदरी मुख्य मार्ग जाम कर दिया। जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। जिससे लोगों को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ा।
प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं नेझारखंड सरकार के खिलाफ जम कर नारेबाजी की।कार्यकर्ताओं ने छात्रों की मांगो पर सरकार से गंभीरता से विचार करने और कथित पुलिस कारवाही के खिलाफ विरोध जताया।
मौके पर सड़क जाम में भाजपाई उपस्थित थे।
