केक काटकर और मिठाइयां बांटकर दी गई लंबी उम्र की शुभकामनाएं

जोरापोखर। झारिया विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत डिगवाडीह स्थित मदन राम के आवासीय कार्यालय में सोमवार को झारखंड के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय हेमंत सोरेन का 51वां जन्मदिन बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर केक काटा गया और मिठाइयां वितरित की गईं।

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने मुख्यमंत्री जी के दीर्घायु होने की कामना की और उनके कार्यों की सराहना की।

वक्ताओं ने कहा कि आज पूरे झारखंड में माननीय मुख्यमंत्री जी के कार्यों की सराहना हो रही है। झारखंड में विकास की लहर दिखाई दे रही है। आज झारखंड में माताएं, बहने और युवा बड़े ही खुशहाली से रह रहे हैं। यह हमारे यशस्वी मुख्यमंत्री की कार्य का परिणाम है।

इस अवसर पर मुख्य रूप से धनबाद महानगर उपाध्यक्ष मदन राम, जिला संगठन सचिव शिवकुमार यादव, झरिया नगर सचिव दिलीप महतो, झरिया नगर संगठन सचिव जोगिंदर हरि, झरिया नगर उपाध्यक्ष जाहिद शेख, वार्ड अध्यक्ष जफरु उपस्थित रहे।

इसके अलावा भोजपुरी मैथिली संस्कृति बचाओ मंच के केंद्रीय अध्यक्ष जितेंद्र पासवान, पूर्व अल्पसंख्यक सचिव शकील अंसारी, पूर्व संगठन सचिव अफरोज शेख, मनीष कुमार, गौतम हरि, फागु रवानी, गुड्डू कुमार, धारी पूर्व अल्पसंख्यक सह सचिव मोहम्मद इशरफील, राजेश राम, सब शेख, अशोक हरि, दीपक रजवार, मुन्ना खरवार, लखी प्रमाणिक सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम का समापन मुख्यमंत्री जी के स्वस्थ जीवन और झारखंड की प्रगति की कामना के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *