“एक पेड़ एक जान” के तहत दो दर्जन फलदार-छायादार पौधे भी लगाए

जोरापोखर। स्वच्छ भारत अभियान के तहत वार्ड 42 को स्वच्छ और हराभरा बनाने के लिए सोमवार को पार्षद मुनिलाल रविदास ने मेगा साफ-सफाई अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने गंदगियों की सफाई कराई और रसूलबाग खेल मैदान के पास “एक पेड़ एक जान” योजना के तहत लगभग दो दर्जन फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण किया। कार्यक्रम की शुरुआत नगर आयुक्त के हाथों होनी थी, लेकिन उनके नहीं आने पर पार्षद ने स्वयं अभियान का शुभारंभ कर उसे क्रियान्वित किया। इस अवसर पर पार्षद मुनिलाल रविदास ने लोगों से अपील की कि बरसात के मौसम में अपने-अपने घरों के आसपास और नालियों की सफाई पर विशेष ध्यान दें। गंदगी दिखने पर तत्काल सूचना देने को कहा। उन्होंने पानी को उबालकर पीने की सलाह भी दी। पार्षद ने बताया कि निगम के मेयर और नगर आयुक्त लोगों के मुहल्ले की साफ-सफाई कराकर स्वच्छ बनाने तथा पूजा से पहले मुहल्ले में स्ट्रीट लाइट लगाने के प्रति गंभीर हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि निगम की ओर से वार्ड में नित्य साफ-सफाई और नालियों में ब्लीचिंग का छिड़काव कराया जाएगा। मौके पर संतोष चौधरी, मो. मिस्टर अंसारी, सागर, मो. लुकमान, मो. उस्मान सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *