अभिषेक मिश्रा
चासनाला । सुदामडीह थाना क्षेत्र के नुनुडीह हीरो शो रूम के पास रहने वाले लगभग २२वर्षीय रोहित मलिक ने बीती देर रात दुपट्टा के सहारे फांसी लगाकर अपना जीवन लीला समाप्त कर लिया। आज सुबह जब मां शीला देवी सो कर उठी तो देखा रोहित पंखे से झूल रहा है।हो हल्ला होने पर आस-पास के लोग जमा हो गए।और उसे उतारा गया।लेकिन उसका निधन हो चुका था। मृतक की मां शीला देवी ने बताया कि पंडाल बनाने का काम किया करता था। छोटा भाई मोहित,बहन शिवानी के साथ रहा करता था।रात्रि में काम से लौटा खा पीकर सो गया था।सुबह जब उठी तो देखा पंखे से झूल रहा है। स्थानीय लोगों के द्वारा इस घटना की जानकारी सुंदामडीह पुलिस को दे दी गई है। सूचना मिलते ही सुदामडीह पुलिस मौके पर पहुंच मामले की जांच में जुट गई है ।
