अभिषेक मिश्रा

चासनाला । पाथरडीह थाना क्षेत्र स्थित चासनाला के प्राचीन माता कल्याणेश्वरी मंदिर, शिव मंदिर, दुर्गा मंदिर को बीती रात चोरों ने बनाया अपना निशाना। मंदिर का ताला तोड़ पीतल के बर्तन,घंटी, बड़े बड़े घंटा, थाल,आदि लेकर चलते बने। आज सुबह जब मंदिर के पुजारी मंदिर पहुंचे तो देखा कि मंदिर का ताला टूटा पड़ा है पूजा के बर्तन, थाल,मंदिर में लगा घंटा गायब है। जिसकी सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई।
वहीं चोरी की सूचना पर पाथरडीह पुलिस घटना स्थल पहुंच मामले की जानकारी ली। वहीं कल्याणेश्वरी मंदिर के पुजारी अमरनाथ ओझा ने बताया कि सुबह जब मै मंदिर पहुंचा तो देखा मंदिर के दरवाजा का ताला टूटा हुआ था और सारा सामान गायब था।जिसकी कीमत उन्होंने लगभग। तीस हजार रुपए बताई है। कहा कि चोरो ने माता रानी को भी नहीं बक्सा।वही मौके से पुलिस को एक लाइटर मंदिर परिसर से मिला है। वही शिव मंदिर के पुजारी सुबोध ओझा ने बताया कि मंदिर में रहा पूजा का सामान तथा दुर्गा मंदिर से भी पीतल के सामान गायब है। फिलहाल पाथरडीह पुलिस जांच में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *