झरिया । झरिया थाना अंतर्गत बनियहीर 4 नंबर में शंकर पासवान के पुत्र शिव पूजन पासवान व ससुर महादेव पासवान के बीच शनिवार की देर रात आपसी विवाद के कारण दोनों ओर से जमकर मारपीट हुई। मारपीट में पत्थर और कुल्हाड़ी का जमकर इस्तेमाल हुआ। इस दौरान दामाद शिवपूजन पासवान की हाथ पर गंभीर चोटे लगी है।  वहीं ससुर महादेव पासवान को भी चोट लगी है। दोनों  इलाज  एक निजी नर्सिंग होम में चल रहा है। घटना के बाद दोनों पीड़ितों ने एक दूसरे के खिलाफ थाना में  शिकायत दर्ज किया है। बताया जाता कि शंकर पासवान के पुत्र शिवपूजन पासवान पड़ोस के रहने वाले महादेव पासवान के पुत्री काजल के साथ प्रेम विवाह किया था। प्रेम विवाह के बाद लगातार पारिवारिक विवाद बढ़ता जा रहा था। दोनों का एक पुत्र दो पुत्री है। लगातार दोनों परिवारों के बीच झगड़ा हो रहा था।  इसी बीच शिव पूजन के मोबाइल में आपत्तिजनक फोटो को लेकर मामला बढ़ गया।  जिसके बाद आक्रोशित होकर ससुर महादेव पासवान ने शिव पूजन पासवान के घर पहुंचे और और दोनों में कहां सुनी होने लगी तभी ससुर ने कुल्हाड़ी से वार कर दिया। दामाद  घायल हो गया। इसी बीच दोनों तरफ से वार में महादेव पासवान भी घायल हो गया। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *