अभिषेक मिश्रा

चासनाला । राम परीखा मेमोरियल फाउंडेशन के तत्वावधान में दिव्यांग सम्मान समारोह का सफल आयोजन सोमवार को राम परीखा मेमोरियल फाउंडेशन के तत्वावधान में समाजसेवी स्वर्गीय राम परीखा जी के 16वें परिनिर्वाण दिवस के अवसर पर दिव्यांग सम्मान समारोह का आयोजन झरिया विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत डिगवाडीह नंबर-10 स्थित मदन राम के आवास “रूप निवास” में गरिमापूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ स्वर्गीय राम परीखा जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। अतिथियों ने उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनके सामाजिक योगदान को याद किया। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों से आए दिव्यांगजनों को मोमेंटो, स्मृति-चिह्न, सम्मान-पत्र एवं उपहार प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य दिव्यांगजनों का आत्मसम्मान बढ़ाना, समाज में उनके योगदान को सम्मान देना तथा उन्हें उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रेरित करना था। वही वक्ताओं ने कहा कि समाज तभी विकसित माना जाएगा जब प्रत्येक व्यक्ति को समान सम्मान और अवसर प्राप्त हो।

कार्यक्रम के मौके पर मुख्य रूप से दिव्यांग सलाहकार बोर्ड के सदस्य हारून रशीद, झारखंड मुक्ति मोर्चा धनबाद महानगर अध्यक्ष मंटू चौहान, उपाध्यक्ष बंटी सिंह ,टिंकू सरकार ,मिहिर दत्ता, महानगर के उपाध्यक्ष मदन राम, शेख जाहिद, समरेंद्र पासवान, सदरे आलम, रामचरित्र पासवान, लकी प्रमाणिक, दयाराम सिंह यादव, मुन्ना खरवार, अवधेश यादव, सैयद बच्चू, जयद्रास खरवार, बोलाई सिंह, इम्तियाज अंसारी, जितेंद्र पासवान, शमशाद खान, जोगिंदर हरि, गौतम हरि, अशोक हरि, इम्तियाज, इबरार अंसारी, मनीष सिंह, असलम अंसारी, माफुज आलम, अशोक पासवान, राजकुमार सोनकर, अनिल बाउरी, अरुण चंद्रवंशी, दिनेश खरवार, मासूम अली, महेंद्र कुमार, दिनेश सिंह, इकबाल खान, सद्दाम खान, हरिकेश वर्मा, इमरान खान, रितेश कुमार, जादू ठाकुर, लाल बाबू साहब, जसीम अंसारी, कार्तिक तिवारी, इरफान अंसारी एवं चंदन यादव सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी समाज के वंचित एवं दिव्यांग वर्ग के सम्मान एवं उत्थान के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *