झरिया । झरिया थाना क्षेत्र के ऊपर कुली में शुक्रवार की रात ईदगाह अखाड़ा और डायमंड क्लब के लोगों के बीच पुराने विवाद को लेकर कहा- सुनी हो गई । इसके बाद दोनों पक्षों के लोगों में धक्का मुक्की के साथ मारपीट शुरू हो गई, इस दौरान जमकर पत्थर बाजी हुई व गोली भी चली । गोली चलने के बाद मौके पर अफरा- तफरी मच गई लोग अपनी जान बचाकर भागे । मो. परवेज और मो. कैफ का आरोप है कि पूर्व पार्षद आमना खातून पुत्र मो. साजिद जो झरिया थाना का पेट्रोलिंग गाड़ी चलाता है उसने अचानक दो-तीन चक्र गोली चला दी गनीमत रही की गोली किसी को लगी नहीं । जैसे ही झरिया पुलिस को मामले की जानकारी मिली वह तुरंत दलबल के साथ मौके पर पहुंच गए । स्थिति को बिगड़ता देख स्थिति को संभालने के लिए उक्त क्षेत्र में भारी संख्या में पुलिस बल को उतार दिया गया । मामले को लेकर बताया जाता है कि चार दिनों पूर्व भी दोनों पक्षों में विवाद हुआ था और जमकर मारपीट हुई थी, जिसमे एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ था । वही विवाद ने आज फिर झगड़े का रूप ले लिया । खबर लिखे जाने तक दोनों पक्षों में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है । हालांकि स्थिति को देखते हुए क्षेत्र को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है । वहीं झरिया पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है जांच के बाद ही कुछ स्पष्ट बताया जा सकता है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *