झरिया । झरिया चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के अध्यक्ष अमित कुमार साहू उर्फ दीपू साहू की माता गायत्री देवी के निधन के पश्चात 22 जून 2026 दिन सोमवार को अग्रसेन भवन लक्ष्मीनिया मोड़ झरिया में ब्रह्मभोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया । आयोजित ब्रह्मभोज कार्यक्रम में सैकड़ों लोगों और गणमान्य अतिथियों ने शामिल होकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर आयोजित भोज और प्रार्थना सभा में स्थानीय लोगों, रिश्तेदारों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।

आयोजनः पारंपरिक विधि-विधान के साथ ब्रह्मभोज/श्राद्ध कर्म का कार्यक्रम।

उपस्थितिः सैकड़ों की संख्या में स्थानीय लोग, रिश्तेदार, राजनीतिक दलों के नेता और समर्थक शामिल हुए।

श्रद्धांजलिः दिवंगत माता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।

यह आयोजन हिन्दू परंपरा के अनुसार दिवंगत माता के प्रति सम्मान और श्रद्धा प्रकट करने के लिए किया गया। मौके पर मुख्य रूप से सोकाकुल परिवार के विनय कुमार साहू, अनिल कुमार साहू, अमित कुमार साहू उर्फ दीपू साहू, आशीष कुमार साहू एवं समस्त साहू परिवार समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित हुए ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *