अभिषेक मिश्रा
झरिया । आगामी मोहर्रम पर्व को शांति व सौहार्द पूर्ण तरीके से सम्पन्न कराने को लेकर मंगलवार के शाम सुदामडीह थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी आकृष्ट अमन व संचालन समाजसेवी मौसम महंती ने की। बैठक में विभिन्न अखाड़ा समिति,जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों के लोग अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।बैठक को संबोधित करते हुए सुदामडीह थाना प्रभारी आकृष्ट अमन ने संबोधित करते हुए कहा की मोहर्रम आपसी भाई चारे का पर्व है।सरकारी गाइड लाइन का पालन करते हुए पर्व को मनाना है।किसी भी प्रकार का अफवाह फैलाने वाले अथवा माहौल बिगड़ने वाले की कोशिश करने वालों के खिलाफ प्रशाशन कठोर कारवाही करेगी। कहा कि संवेदनशील जगहों पर विशेष निगरानी होगी।सोशल मीडिया पर भी पुलिस की पैनी नजर होगी।
बैठक में जुलूस मार्ग,पेयजल,बिजली, बैरिकेटिंग, चिकित्सा सुविधा, सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े विभिन्न सभी मुद्दों पर चर्चा की गई। वहीं अखाड़ा समितियों ने भी अपनी अपनी बातों को रखा। मौके पर थाना के एस आई मो लेन मुर्मू,मो अफरोज, ए एस आई मुन्ना कुमार रवि, के अलावे शांति समिति के सदस्यों में मौसम महंती, सबूर गोराई,राम नाथ सिंह, जुबैर खान,इस्राइल अंसारी,मो जियाउद्दीन अंसारी,मो मकसूद अंसारी, मो इकबाल,छोटू अंसारी,राज कुमार रवानी, सुभाष शर्मा,बी के साहू, सुभाष शर्मा, पार्षद बीरेंद्र कुमार,पार्षद लक्ष्मी कुमारी, शिवांश श्रीवास्तव, राजेश साव,संजय मिश्रा,आनंद महतो ,सोनू गोराई,के अलावे दर्जनों सदस्य उपस्थित थे।
