झरिया । भारतीय जनता पार्टी धनबाद महानगर लोदना मंडल अध्यक्ष श्री सुनील पासवान जी के अध्यक्षता में लोदना रक्षा कली मंदिर प्रांगण में डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के पुण्यतिथि पर बलिदान दिवस मनाया गया मौके पर भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्य समिति सदस्य श्री राजकुमार अग्रवाल जी लोदना मंडल के प्रभारी श्री योगेंद्र यादव जी वरिष्ठ नेता श्री राजेश पासवान जी धनबाद महानगर के आईटी सेल प्रभारी श्री शिवांश श्रीवास्तव जी उपस्थित हुए कार्यक्रम में डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया और नमन करते हुए सभी पदाधिकारी ने नाम आंखों से श्रद्धांजलि दिए श्री राजकुमार अग्रवाल जी ने डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के जीवनी पर प्रकाश डाला। साथ ही लोदना मंडल में शक्ति केंद्र का बैठक का भी आयोजन किया गया सभी शक्ति केंद्र में प्रभारी संयोजक सह संयोजक का समीक्षा किया गया। कार्यक्रम का संचालन मंडल के महामंत्री श्री रोहित कुमार बिद जी के द्वारा किया गया कार्यक्रम में दीपक चौहान संतोष पासवान बिरजू चौधरी राजकुमार पासवान शिव शंकर महतो ममता साहू नीलू देवी पिंकी देवी निर्मला देवी धर्मेंद्र रविदास राजेश प्रसाद संजय चौहान कुसुम देवी विक्की निषाद संस्कार निषाद चंपा देवी सभी उपस्थित रहे।
