अभिषेक मिश्रा

चासनाला । नुनुडीह स्थित काली मंदिर प्रांगण में रविवार की शाम झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन के बैनर तले एक मिलन समारोह आयोजित की गई। जिसमें नुनुडीह के स्थानीय लोगों में असंगठित ,संगठित,मजदूर मातृ शक्ति के अलावे दर्जनों लोग उपस्थित थे। बैठक की अध्यक्षता झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन के जोनल अध्यक्ष उमा शंकर चौहान तथा संचालन सपन बनर्जी ने की। कार्यक्रम के दौरान दर्जनों की संख्या में लोगों से सदस्यता ग्रहण किया।जिनका फूलमालाओं के साथ भव्य स्वागत किया गया।वहीं वक्ताओं ने सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि मिलन समारोह का आयोजन किया गया था।झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन पर आस्था जताते हुए पूरे विश्वाश के साथ दर्जनों कि संख्या में लोगों ने सदस्यता ग्रहण किया है।जिनका तहे दिल से स्वागत है।उन्होंने कहा की स्थानीय रैयतों को बहुत ही परेशानियों का सामना करना पड़ता है। बीसीसीएल वादा तो करती है लेकिन पूरा नहीं करती है। जैसे पानी, बिजली, विस्थापन की समस्या जस का तस पड़ी हुई है।लोग जूझ रहे है।अब ऐसा नहीं होगा ।अब हर लड़ाई एक जुट हो कर लड़नी होगी।बस एक जुट हो कर काम करने की जरूरत है। मौके पर सदस्यों में राजा बाउरी पप्पू कुमार,टिंकू कुमार,देवेंद्र पांडे,चंदन पासवान,दिलीप कुमार,शिवम राय,बबलू गोराई,विक्की हजारी,संजय कुमार,जीतू शर्मा, सागर राय,सागर गुप्ता,बिरजू रजक, उपेंद्र मिस्त्री, विकाश बाउरी,तथा महिलाओं मे मनोरमां देवी, संजू हजारी,नूतन राय, ममता देवी,सुजाता राय आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *