झरिया । धनबाद नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नंबर 36 में लगभग दो महीने पहले हर घर नल- जल योजना के तहत पाइप बिछाने का कार्य शुरू हुआ था । ठेकेदार के द्वारा सड़क को तोड़कर उसके अंदर 10 इंची का पाइप डाला गया, स्थानीय लोगों का कहना है कि उसके बाद बीच सड़क में नाली के ऊपर सड़क को खोद कर छोड़ दिया गया है, इस गढ्ढे को देखने मात्र से ही ठेकेदार की लापरवाही साफ- साफ दिख रही है । ठेकेदार के द्वारा खोद कर छोड़े गए गड्ढे का जायजा लेने शनिवार को झामुमो झरिया नगर अध्यक्ष झरिया के चार नंबर टैक्सी स्टैंड पहुंचे जहां उन्होंने गढ्ढे को देखा और बिफर पढ़ें । उन्होंने तुरंत ठेकेदार नागेश्वर राव को फोन लगाया और गढ्ढे में गिर कर घायल हुए लोग और एक बार कार के गिर जाने की जानकारी दी । फरीद मल्लिक ने गढ्ढे को देखकर ठेकेदार से कहा की इस गढ्ढे के कारण कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है और जान – माल की भारी क्षति हो सकती है । इसलिए अविलंब इस नाली में 20 इंची का पाइप डालकर इसका स्थायी समाधान किया जाए । जिस पर ठेकेदार ने फरीद मलिक को आश्वासन दिया कि कल ही मौके पर 20 इंची का पाइप गिरेगा और जल्द से जल्द उस नाले का स्थाई समाधान किया जाएगा । मौके पर मुख्य रूप से झामुमो झरिया नगर अध्यक्ष फरीद मल्लिक, अमित साव, शैलेष जायसवाल, सर्जुन विश्वकर्मा, विकास सिंह, सुमित चौधरी, वीरेंद्र राम, रामविलाश रवानी, गौतम मंडल, झुन्नू महतो समेत अन्य लोग मौजूद थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *