अभिषेक मिश्रा
चासनाला । सुदामडीह थाना क्षेत्र के नुनुडीह निवासी लव कुमार के घर से तथा ईदगाह मोहल्ला निवासी मो सलीम के घर से चार्ज में लगा मोबाइल अहले सुबह एक युवक के द्वारा चुरा लिया गया।वही हो हल्ला होने पर युवक मोबाइल लेकर फरार हो गया। जिसे पीड़ितों ने अथक प्रयास के बाद मोबाइल के लोकेशन के आधार पर जेलगोड़ा स्टेडियम कैंपस से पकड़ कर नुनूडीह लाया गया।जिसके पास से सात पिस चोरी का मोबाइल लोगो बरामद किया है। वहीं पूछने पर मोबाइल चोर अपना नाम भोंदू मांझी बागड़ीगी निवासी बताया है। वहीं स्थानीय लोगों के सूचना पर सुदामडीह पुलिस घटना स्थल पहुंच मोबाइल चोर को पकड़ थाने ले जाकर जानकारी लेने में जुटी है।
