अभिषेक मिश्रा

चासनाला । पाथरडीह नुनूडीह स्थित झरिया सिंदरी मुख्य मार्ग पर गुरु अर्जन देव जी के शहीदी दिवस के अवसर पर गुरुघर की परंपरा को निभाते हुए भीषण गर्मी के मद्देनजर बाहर राहगीरों श्रद्धालुओं को चने व मीठे जल ( मॉकटेल ) की सेवा लगाई गई।जिसमे सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने इस भीषण गर्मी में अपनी प्यासे बुझाई। मौके पर सेवा में हरपाल सिंह,जसबीर सिंह,राजेंद्र सिंह,हानि सिंह,ऋषि सिंह आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *