झरिया । मंगलवार की सुबह 8 बजे भारतीय जनता पार्टी झरिया नगर के द्वारा प्रधानमंत्री आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के सफल नेतृत्व में सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में उनके स्वर्णिम कार्यकाल के निमित्त आज सुबह भाजपा झरिया नगर अध्यक्ष अवधेश साव के नेतृत्व में सत्यनारायण मंदिर स्टेशन रोड में मंदिर सफाई एवं स्वछता अभियान चलाया गया । 12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के मोदी सरकार के सफलतम 12 वर्ष पूरे होने के शुभ अवसर । इस कार्यक्रम में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजकुमार अग्रवाल, अरविंद बनर्जी, सरवन राम चंद्रवंशी, दिलीप आडवाणी, महामंत्री संजय वर्मा, राजा सिंह, उपाध्यक्ष अजय वर्मा, अनीता सिंह, मंत्री उमा भट्टाचार्य, धिरण महतो, अभिषेक सिंह, राजकुमार जी, मंटू राम समेत भारतीय जनता पार्टी के सभी सम्मानित कार्यकर्ता मौजूद थे ।
