अभिषेक मिश्रा

चासनाला । डिगवाडीह स्थित झारखंड मुक्ति मोर्चा नेता मदन राम के आवासीय कार्यालय में मंगलवार को जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए आजीवन संघर्ष करने वाले महान स्वतंत्रता सेनानी एवं जननायक भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस मौके पर भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई

इस दौरान वक्ताओं ने उनके संघर्षमय जीवन, आदिवासी समाज के उत्थान एवं जल, जंगल, जमीन की रक्षा के लिए किए गए ऐतिहासिक योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि बिरसा मुंडा के विचार आज भी समाज को अन्याय, शोषण और उत्पीड़न के खिलाफ संघर्ष करने की प्रेरणा देते हैं।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से मदन राम, आशीषसिंह वीरेंद्र सिंह कुशवाहा अनवर अंसारी जितेंद्र पासवान मगहि भोजपुरी केंद्रीय अध्यक्ष ननकू यादव बोलाई सिंह इम्तियाज अंसारी शकीला बानो प्रमोद महतो बादशाह खान हरिप्रसाद सहेब शेख गौतम हरि सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *