अभिषेक मिश्रा

चासनाला । विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) धनबाद महानगर उपाध्यक्ष मदन राम के नेतृत्व में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन डिगवाडीह नंबर 10 में किया गया। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के निर्माण का संकल्प लेते हुए विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए गए।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मदन राम ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। बढ़ते प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन एवं प्राकृतिक संसाधनों के अंधाधुंध दोहन से मानव जीवन प्रभावित हो रहा है। ऐसे में प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक पेड़ लगाकर उनकी देखभाल करने की जिम्मेदारी निभानी चाहिए। उन्होंने कहा कि वृक्ष न केवल हमें ऑक्सीजन प्रदान करते हैं, बल्कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
इस अवसर पर उपस्थित झामुमो नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करने तथा अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से झामुमो झरिया नगर संगठन सचिव जोगिंदर हरि, मोहम्मद आरिफ, मोहम्मद गुड्डू अंसारी एवं मोहम्मद शान अंसारी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे। अंत में सभी उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छ-हरित समाज के निर्माण हेतु निरंतर प्रयास करने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *