सिंदरी: ऑल इंडिया स्माल एंड मीडियम जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय महासचिव प्रीतम सिंह भाटिया एवं झारखंड प्रदेश अध्यक्ष नरेश प्रसाद श्रीवास्तव द्वारा राजेश कुमार सिंह को झारखंड प्रदेश प्रवक्ता मनोनीत किए जाने पर एसोसिएशन के धनबाद जिला अध्यक्ष राहुल कुमार एवं जिला कमेटी ने हर्ष व्यक्त करते हुए आभार एवं शुभकामनाएं दी हैं। जिला अध्यक्ष राहुल कुमार ने कहा कि यह मनोनयन राजेश कुमार सिंह की संगठन के प्रति निष्ठा, सक्रियता एवं पत्रकार हितों के प्रति समर्पण का सम्मान है। उन्होंने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व और अनुभव से संगठन को नई मजबूती मिलेगी तथा पत्रकारों के मान-सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए संगठन और प्रभावी ढंग से कार्य करेगा।धनबाद जिला कमेटी ने राजेश कुमार सिंह सहित सभी नवमनोनीत प्रदेश पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके सफल एवं उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी हैं।
